फिल्म ‘Kuberaa’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर मचा धमाल।

SHARE:

साउथ सुपरस्टार धनुष और नागार्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म Kuberaa का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है और रिलीज़ होते ही इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। Kuberaa एक सामाजिक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेता धनुष एक रहस्यमयी भिखारी की भूमिका में हैं, जो सरकार और सिस्टम को सीधी चुनौती देता है। वहीं नागार्जुन का किरदार एक सख्त सरकारी अफसर का है, जो कहता है – “इस देश में पावर और पैसा ही चलता है, नैतिकता नहीं! आपको बता दे की ” इस ट्रेलर को खास बनाने वाली बात ये भी है कि फिल्म के प्री-रिलीज़ इवेंट में मौजूद थे ‘RRR’ और ‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली और उनके हाथों ट्रेलर लॉन्च होना ही अपने आप में फिल्म के स्तर को दर्शाता है। वही इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एक इमोशनल और सशक्त किरदार निभा रही हैं, वहीं जिम सारभ को एक भ्रष्ट पूंजीपति के रोल में देखा जा सकता है।

Leave a Comment