दिल्ली में कोरोना की नई लहर तेज़ी से फैल रही है — अब तक 17 लोगों की मौत

SHARE:

दिल्ली में कोरोना फिर से भय बढ़ा रहा है — ताज़ा लहर में अब तक 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के केस लगातार बढ़े हैं, जिनमें दिल्ली में अब तक 17 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।
ताज़ा जानकारी के अनुसार, केवल बीते 6 दिनों में ही दिल्ली में तीन और कोरोना मरीजों की मौत हुई — जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। इन सभी में कोविड़ के अलावा मधुमेह, उच्च रक्तचाप और पल्मोनरी (फेफड़ों की) समस्याएँ प्रमुख थीं। वहीं डॉक्टरों ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस की यह नई लहर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और पहले से बीमार लोगों के लिए ख़ास तौर से हानिकारक है । हालांकि यह स्ट्रेन पहले जितना घातक नहीं लगता, लेकिन संक्रमण की रफ़्तार तेज़ है और हल्के लक्षण भी दिख सकते हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव केस बढ़कर 682 तक पहुँच चुके हैं और नए मामलों की संख्या भी चिंताजनक बनी हुई है। इसके अलावा, पड़ोसी गुरुग्राम में भी नौ नये मामले सामने आये, जबकि 13 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से मास्क पहनना जारी रखने, सोशल डिसटेंसिंग बनाए रखने, और स्वच्छता पर ज़ोर देने की सलाह दी है।
साथ ही, जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की बूस्टर डोज़ नहीं ली है, वे इसे जल्द से जल्द लगवा लें—विशेषकर उम्रदराज़ और समय से पहले बीमार व्यक्तियों के लिए।दिल्ली में कोरोना की नई लहर फिर से उभर रही है। अस्पतालों में एंबुलेंस की आवाज़ें बढ़ रही हैं, और लोगों में फिर डर समा गया है। क्या तैयार है आप? मास्क पहनिए, सावधानी बरतिए—और अगर नहीं लगवाई है, बूस्टर डोज़ अवश्य लगवाइए।

Leave a Comment