ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच रूस ने ईरान के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस, तेहरान को हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है। पुतिन ने अमेरिका द्वारा मध्य-पूर्व में की गई हालिया सैन्य कार्रवाईयों की कड़ी निंदा की है।
रूसी राष्ट्रपति ने एक इंटरव्यू में कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की बाहरी दखलअंदाजी से हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने चेताया कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने ईरान पर हमले जारी रखे, तो इसका गंभीर अंतरराष्ट्रीय असर होगा।
पुतिन ने कहा, “ईरान की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए रूस हर आवश्यक कदम उठाएगा। हम किसी भी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ हैं।”
जानकारों का मानना है कि रूस का यह रुख पश्चिमी देशों के साथ उसके संबंधों में और खटास ला सकता है। लेकिन पुतिन ने स्पष्ट किया कि उनका देश अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ खड़ा रहेगा, चाहे इसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े।
इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।




