वर्दी पर दाग: मेरठ में पुलिस दारोगा की चोरी की करतूत वायरल

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिस की साख को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक ट्रैफिक पुलिस दारोगा को कपड़े की दुकान से चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना मेरठ के एक व्यस्त बाज़ार की है, जहां ट्रैफिक पुलिस में तैनात दारोगा दुकान में ग्राहक बनकर घुसा और मौका देखकर कपड़े चोरी कर लिए। दुकान के मालिक को शक होने पर जब CCTV फुटेज खंगाली गई, तो उसमें दारोगा की करतूत साफ नजर आई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। फिलहाल आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस विभाग का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।एक ओर पुलिस लोगों की सुरक्षा का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी ऐसे शर्मनाक कारनामे कर जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं।

Leave a Comment