हजारों लोग जेल में डाले गए, सत्ता बचाने के लिए हुआ था लोकतंत्र का अपमान- जयशंकर

SHARE:

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल देश के हित में नहीं, बल्कि एक परिवार के निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए था।

जयशंकर ने कहा कि उस काले अध्याय में लोकतंत्र को कुचला गया, संविधान से मनमानी की गई और हजारों निर्दोष लोगों को जेलों में ठूंसा गया। उन्होंने कहा कि आपातकाल केवल सत्ता बचाने की साजिश थी, जिसमें देश की संस्थाओं को कठपुतली बना दिया गया।

वर्तमान राजनीति की तुलना करते हुए जयशंकर ने कहा कि आज की लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक विविधता और राष्ट्रीय हितों की एकजुटता ही सच्चा लोकतंत्र है। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे इतिहास से सीख लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें।

Leave a Comment