झारखंड के पलामू-गढ़वा क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात देते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी

SHARE:

झारखंड के पलामू-गढ़वा क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात देते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने आज गढ़वा में 2,460 करोड़ रुपए की लागत से 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का राज्य के मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर जी, पलामू के सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी, सांसद श्री काली चरण सिंह जी, विधायक गण तथा अधिकारियों और गणमान्यों की उपस्थिति में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के शंखा से खजुरी 4-लेन सड़क निर्माण का आज लोकार्पण हुआ है। यह मार्ग पलामू और गढ़वा जिलों को जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं तक सीधा संपर्क प्रस्थापित करता है। यह मार्ग यात्रा के समय को आधा कर देगा। एक घंटे की दूरी अब 20 मिनट में पूरी होगी। इस मार्ग के बनने से पलामू-गढ़वा जिले की अर्थव्यवस्था को नई ताकद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा से गुमला तक बनने वाले मार्ग का आज शिलान्यास हुआ है। यह सड़क रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा है। इस मार्ग के बनने से रुपसेरा, रैदीह, सिलाम और गुमला जैसी घनी आबादी वालें इलाकों में यातायात को बाईपास किया जाएगा। इससे मौजुदा सड़कों और कसबों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। सड़क सुरक्षा में सुधार होगी। साथ ही वाणिज्य, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को लाभ मिलेगा।

Leave a Comment