उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने स्पष्ट कहा है कि यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी हाल में अराजकता न फैलने दी जाए। सीएम योगी ने कहा कि श्रद्धालु अनुशासन में यात्रा करें, लेकिन अगर कोई व्यक्ति कानून तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रा की गरिमा बनी रहे, इसके लिए हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय रहें और यात्रा मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती चाक-चौबंद हो। सभी जिलाधिकारी और एसपी नियमित मॉनिटरिंग करें।
सरकार की ओर से सुविधाओं में कोई कमी नहीं रखी जाएगी, लेकिन किसी को भी छूट देने की इजाजत नहीं होगी।
सीएम योगी के इस आदेश का मकसद यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाना है।कांवड़ यात्रा में इस बार प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ नजर रखेगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा भी मिले और कानून व्यवस्था भी बनी रहे।




