एअर इंडिया के विमान हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने बयान जारी किया है। मंत्री ने कहा कि “यह केवल शुरुआती जांच रिपोर्ट है, और इस आधार पर किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।”
उन्होंने मीडिया और जनता से अपील की कि वह अफवाहों से दूर रहें और जांच पूरी होने का इंतज़ार करें।
“AAIB की टीम हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही या तकनीकी चूक को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा,” उन्होंने कहा।
मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही विस्तृत रिपोर्ट आएगी, सरकार उसके आधार पर आवश्यक कदम उठाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि DGCA और एयरलाइन कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है और उड़ानों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।




