विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में सुधार और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चर्चा की।
बैठक के दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत, चीन के साथ संवाद और सहयोग के जरिए आपसी विश्वास को मजबूत करना चाहता है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी इस यात्रा के दौरान होने वाली चर्चाएं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगी और दोनों देशों के संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा।
चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने भी भारत के साथ रचनात्मक संवाद को जारी रखने पर सहमति जताई और एससीओ समेत बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और सशक्त बनाने की बात कही।
यह मुलाकात दोनों देशों के बीच रिश्तों को स्थिरता देने और मतभेदों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की दिशा में एक अहम कूटनीतिक प्रयास के रूप में देखी जा रही है।




