प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा और हाल की सैन्य सफलता पर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारी सेना ने साहस और समर्पण से काम लेते हुए लक्ष्य को पूरी तरह हासिल किया है।
उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने एक बार फिर देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा, “हमारी सेना ने साबित कर दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सैन्य रणनीति और जवानों के अदम्य साहस का प्रतीक है।”
संसद सत्र को लेकर पीएम मोदी ने सभी दलों से सहयोग की अपील की और कहा कि यह सत्र राष्ट्रहित के अहम फैसलों और चर्चाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सांसद सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।
प्रधानमंत्री के इस बयान को एक ओर जहां विपक्ष ने चुनावी प्रचार से जोड़ा, वहीं सरकार समर्थकों ने इसे देश की सुरक्षा नीति की बड़ी जीत बताया।




