मोदी सरकार का बड़ा कदम: बांग्लादेश को मेडिकल टीम और दवाओं से देगा समर्थन

SHARE:

बांग्लादेश में हुए भीषण विमान हादसे के बाद भारत ने मानवीय सहायता का हाथ बढ़ाया है। भारत सरकार ने घोषणा की है कि वह घायल लोगों के इलाज में मदद के लिए विशेष डॉक्टरों की एक टीम बांग्लादेश भेजेगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया गया।

दरअसल, बांग्लादेश एयरफोर्स का एक प्रशिक्षण विमान हाल ही में एक शैक्षणिक परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 160 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे के बाद वहां के अस्पतालों में इलाज का भारी दबाव बना हुआ है। इसी स्थिति को देखते हुए भारत ने मेडिकल सहायता भेजने का निर्णय लिया है।

भारत की ओर से भेजी जा रही डॉक्टरों की यह टीम सर्जन, ट्रॉमा विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट और इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ से लैस होगी। इसके साथ ही ज़रूरी दवाएं और मेडिकल उपकरण भी भेजे जाएंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह कदम भारत-बांग्लादेश के बीच गहरे मानवीय और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक है। उधर, बांग्लादेश सरकार ने भारत की इस मदद के लिए आभार जताया है।

भारत पहले भी आपदा की घड़ी में पड़ोसी देशों की मदद करता रहा है और एक बार फिर उसने ‘नेबर फर्स्ट’ नीति को ज़मीन पर उतारा है।

Leave a Comment