हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

SHARE:

हरिद्वार, 27 जुलाई 2025:

हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मंदिर में सावन माह के अंतिम रविवार को भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर के प्रवेश द्वार पर अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे कुछ लोग फिसल कर नीचे गिर गए। देखते ही देखते वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, और घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

भीड़ नियंत्रण में चूक बनी हादसे का कारण

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, सावन के अंतिम रविवार के कारण भारी भीड़ जुटी थी, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। कई लोग बिना कतार के भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे।

प्रशासन ने की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के लिए संयम बनाए रखें और मंदिर में निर्धारित मार्ग का पालन करें। साथ ही, आने वाले दिनों में भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए|

Leave a Comment