केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की प्रेरणा से स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर कार्यरत स्व. भानुताई गडकरी ग्रामीण विकास संस्था द्वारा संचालित स्व. भानुताई गडकरी मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर का आज नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, राज्य के मंत्री और नागपुर के पालकमंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले जी, रामकृष्ण मठ, नागपुर के अध्यक्ष आदरणीय श्री राघवेंद्र स्वामीजी, महाबोधी सोसायटी, बेंगलुरु के पुज्य भंते श्री आनंद थेरा जी, सुलेखाताई कुंभारे जी, एएमटीजेड, विशाखापट्टणम के डॉ. श्री जितेंद्र शर्मा जी तथा लोकप्रतिनिधी और गणमान्यों की उपस्थिति में लोकार्पण किया।
इस डायग्नोस्टिक सेंटर में अत्यंत रियायती दरों में डायलिसिस, रक्त जांच, सीटी स्कैन, एमआरआई और डिजिटल एक्स-रे की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी। एमआरआई (MRI) सुविधा में मेड इन इंडिया मशिन्स, 1.5 टेस्ला हाई एंड इमेजिंग, 16 चैनल, MUSIC तकनीक द्वारा seamless RF कॉइन इंटिग्रेशन शामिल है। सीटी स्कैन (CT Scan) सुविधा में मेड इन इंडिया मशिन्स, बड़े शरीर वाले मरीजों के लिए बड़ा बोअर, कम समय में स्कैन, BIS, AERB, CDSCO से अनुमोदित सुविधाएं शामिल है तथा डिजिटल एक्स-रे (Digital X-Ray) में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे सुविधा, डायलिसिस (Dialysis) और पाँच उच्च गुणवत्ता वाली डायलिसिस मशीनें उपलब्ध है।
इस अवसर पर श्री गडकरी जी ने कहां, “यह डायग्नोस्टिक सेंटर 6000 वर्ग फुट निर्माण कार्य, वेटिंग एरिया के साथ संपूर्ण वातानुकूलित परिसर, पूरी तरह पेपरलेस कार्यप्रणाली, हाई-एंड कंप्यूटर और सर्वर, अत्यधिक तकनीकी रूप से योग्य स्टाफ जैसी विशेषताओं से पूर्ण है। यह केंद्र समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी और सुविधाजनक सिद्ध होगा। नागपुर के कमाल चौक, लष्करीबाग क्षेत्र में स्थापित यह सेंटर उत्तर नागपुर सहित पूरे शहर को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।”




