उत्तर प्रदेश PCS तबादले: 63 अफसरों के ट्रांसफर, बड़े फैसलों पर फिलहाल इंतज़ार

SHARE:

उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, IAS एम. देवराज द्वारा हाल ही में DPC (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक के बाद तहसीलदार से प्रोन्नत हुए 63 PCS अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 3 अन्य PCS अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

हालांकि, कुछ स्पेशल सिफारिशों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, सीनियर PCS और IAS अधिकारियों के तबादले पर अभी होमवर्क चल रहा है और इनपर अंतिम निर्णय मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

PCS एसोसिएशन से जुड़े एक बड़े पदाधिकारी के तबादले की डायवर्जन फाइल पर भी निर्णय लंबित है। सेटेलाइट से संकेत हैं कि कुछ बड़े प्रशासनिक फैसले तभी लिए जाएंगे जब नई मुख्य सचिव की कुर्सी पर नाम फाइनल हो जाएगा।

ताजे तबादलों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • 📍 PCS मोनालिसा जौहरी – SDM मुजफ्फरनगर से SDM बहराइच

  • 📍 PCS अभय सिंह – SDM आगरा से SDM मुरादाबाद

  • 📍 PCS तान्या – SDM हरदोई से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी

यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में प्रभावी शासन और सुचारू प्रशासनिक कार्यों के तहत किया गया है।

Leave a Comment