देवघर में भीषण सड़क हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

SHARE:

झारखंड के देवघर में एक भीषण सड़क हादसे में 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक बस देवघर की ओर जा रही थी और सामने से आ रहे गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही 18 कांवड़ियों की जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि ये सभी कांवड़िए बाबाधाम में जल अर्पण के लिए जा रहे थे। घटना के बाद देवघर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, देवघर से सांसद निशिकांत दुबे ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया है।

Leave a Comment