जापान में 16 जगहों पर सुनामी अलर्ट, तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी।

SHARE:

जापान, रूस और अमेरिका में प्रकृति ने एक बार फिर से अपना रौद्र रूप दिखाया है। रूस के कमचटका प्रायद्वीप में बुधवार देर रात 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई 25 किलोमीटर बताई जा रही है। भूकंप का प्रभाव इतना व्यापक था कि इसके झटके जापान तक महसूस किए गए।

जापान सरकार ने भूकंप के बाद तत्काल 16 अलग-अलग तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने और ऊंचाई वाले स्थानों की ओर जाने की अपील की गई है। कई इलाकों में रेल सेवाएं भी अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

भूकंप और संभावित सुनामी का असर अमेरिका तक भी पहुंचा है। कैलिफोर्निया और हवाई में भूकंपीय हलचल के बाद अलर्ट जारी किया गया है। वहां की स्थानीय प्रशासन ने भी समुद्र तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन हालात पर नजर रखी जा रही है। वैश्विक एजेंसियां लगातार अपडेट्स साझा कर रही हैं और राहत टीमों को सतर्क कर दिया गया है।

Leave a Comment