नई दिल्ली | 2 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी नई दिल्ली के यशोभूमि में भारत के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो, सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन सेमीकॉन इंडिया का चौथा संस्करण है और अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी आयोजन माना जा रहा है।
🔹 इस शो में 33 देशों की 350 से अधिक टेक कंपनियां और सैकड़ों वैश्विक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
🔹 इसका उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक हब बनाना है।
🔹 सेमीकॉन इंडिया के तहत भारत में निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किल डेवलपमेंट को लेकर कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है।
भारत पहुंचे जर्मन विदेश मंत्री जोहान डेविड वेडफुल, इसरो और शीर्ष मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान डेविड वेडफुल मंगलवार सुबह बंगलूरू पहुंचे। वह भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। अपने दौरे के दौरान वे:
🔸 ISRO कार्यालय का दौरा करेंगे
🔸 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे
🔸 भारत-जर्मनी के तकनीकी सहयोग और रणनीतिक संबंधों को लेकर बातचीत करेंगे
भारत आने से पहले विदेश मंत्री वेडफुल ने कहा,
“भारत और जर्मनी के बीच संबंध गहरे, भरोसेमंद और भविष्य की दिशा में अग्रसर हैं।”




