स्वच्छता अभियान|श्री राम चन्द्र मिशन हार्टफुलनेस सेंटर, सेक्टर 167 नोएडा ने एक वर्ष पर्यंत के लिए छपरौली ग्राम मैं स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया है। इसी श्रृंखला मैं जुलाई 24 को नोएडा ऑथोरिटी के संयोजन मैं 40 सफाई कर्मचारियों के सहयोग से सफाई जागरूकता एवं प्रतिभागिता के विकास के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता अभियान मैं भाग ले रहे कर्मचारियों का स्वागत किया। हार्टफुलनेस ट्रेनर श्रीमती हरप्रीत कौर ने हार्टफुलनेस ध्यान की पद्धति एवं महत्त्व को समझाया जिससे ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति का अनुभव कर बाहर एवं अंदर के समाजस्य को बनाए रखने मै सुखद अनुभूति होती है। इसका परिणाम सामुदायिक रूप से भी अपने आप को केंद्रित रखने मैं भी अत्यंत महत्व है। इसका प्रारम्भ हार्टफुल रिलेक्सेशन से प्रारंभ किया जहां सभी लोग एक शांत मुद्रा मैं होकर अपने मन अंतर्मुखी हो गए और ऐसी ही अवस्था काफी समय तक अनुभव की गई।
स्वच्छता अभियान के संचालक हेमंत भारद्वाज ने विस्तार से एक वर्ष तक अनवरत रूप से चलने वाले अभियान की रूपरेखा को विस्तार से समझाया एवं नोएडा ऑर्थोटी एवं उनके कर्मचारियों के निरंतर सहयोग को प्रशंसा की और आगे भी इस सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को उनके भरपूर सहयोग के लिए उनको मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नोएडा ऑथोरिटी से श्री सुरेंद्र एवं दीपक दोनो सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस संयुक्त स्वच्छ अभियान की प्रशंसा करते हुए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक कर उस मुहिम को और अधिक गतिशील बनाए रखना था। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार कर इस अभियान को और अधिक गतिशील बनाने की शपथ ली गई।




