दो मासूमों की हत्या का झूठा आरोप पत्नी पर, खुद निकला पिता कातिल

SHARE:

उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और आरोप अपनी पत्नी पर मढ़ दिया। शुरुआती जांच में आरोपी रोहित रैदास ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नेहा ने बच्चों को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया, लेकिन पुलिस जांच में पूरी कहानी उलट निकली।
पुलिस को शुरुआत में रोहित ने बताया कि उसकी पत्नी ने बच्चों की हत्या कर दी और वह खुद सदमे में है। उसने दावा किया कि नेहा मानसिक रूप से अस्थिर थी और घरेलू विवादों के कारण उसने यह कदम उठाया। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की, बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया और गांव के कुछ चश्मदीदों से पूछताछ की, तब कहानी में बड़ा ट्विस्ट सामने आया। पुलिस को पता चला कि बच्चों को आखिरी बार रोहित के साथ देखा गया था, और नेहा उस समय गांव में मौजूद ही नहीं थी। वही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस जघन्य अपराध के पीछे कोई घरेलू कलह, आर्थिक तंगी, या अवैध संबंध कारण थे। वहीं गांव में घटना के बाद मातम पसरा है और लोग स्तब्ध हैं कि एक पिता ऐसा कैसे कर सकता है।

Leave a Comment