उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। एक महिला अपने देवर द्वारा होटल के कमरे में किसी और के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद घबराहट में छत से कूद गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाभी किसी अज्ञात पुरुष के साथ होटल के कमरे में थी। उसी दौरान उसका देवर, जिसे किसी प्रकार की सूचना पहले ही मिल चुकी थी, होटल पहुंचा और कमरे में अचानक घुस गया। अपनी असलियत सामने आते देख महिला बुरी तरह घबरा गई और खुद को बचाने के लिए होटल की दूसरी मंज़िल से छलांग लगा दी।गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोटें नहीं आईं, हालांकि उसे नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने होटल के स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है, और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और सोशल मीडिया पर भी ये मामला चर्चा में बना हुआ है।




