ट्रंप ने दिया पीएम मोदी को न्योता

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट की फोन बातचीत की खबर ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर और भारत-अमेरिका संबंध प्रमुख रहे।

कनाडा से लौटते हुए अमेरिका आ जाइए, बात करनी है।यह एक अनौपचारिक निमंत्रण था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ट्रंप मोदी से निजी तौर पर मिलना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने इस पर मुस्कराते हुए जवाब दिया और कहा कि “आपसे बात करके हमेशा अच्छा लगता है। उचित समय पर मिलेंगे। फिलहाल कुछ जरूरी मिशन पर फोकस है।” यानी मोदी ने ट्रंप के निमंत्रण को न तो ठुकराया और न ही तत्काल स्वीकार किया, लेकिन मिलने की संभावना को खुला रखा। ट्रंप ने कथित तौर पर पूछा कि पाकिस्तान की अपील पर ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका गया।

मोदी ने स्पष्ट कहा — “ना हमने मध्यस्थता मानी थी, ना कभी मानेंगे। हमने मानवीय आधार पर कुछ समय के लिए ऑपरेशन रोका, लेकिन संकल्प में कोई बदलाव नहीं है। आपको बता दे की दोनों नेताओं ने वैश्विक राजनीति, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी और एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर भी संक्षिप्त बातचीत की। वही इस बातचीत को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। क्या मोदी-ट्रंप मुलाकात आने वाले दिनों में कोई नई रणनीतिक दिशा तय करेगी? यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Comment