15 जून की रात मंगलौर (हरिद्वार-मार्ग, उत्तराखंड) हाईवे पर घटित हुई, जहां तीन युवक—देवेंद्र, राहुल और निखिल—एक महिला बाइक राइडर को अर्धनग्न होकर अश्लील इशारे करते हुए देखे गए। घटना महिला ने अपने फोन से रिकॉर्ड की और सोशल मीडिया पर वायरल करके पुलिस की पैनी नज़र में लाई। मेरठ पुलिस ने वीडियो और वाहन नंबर (UP‑15EH‑2344) के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, साथ ही उनकी कार को सीज़ कर लिया। वहीं उत्तराखंड की पुलिस ने भी आरोपियों पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया। आपको बता दे की पकड़े जाने के बाद आरोपियों को कैमरे के सामने कान पकड़कर माफी मांगते देखा गया; उन्होंने कहा है कि “सभी महिलाएं हमारी माता‑बहन हैं” और आगे ऐसा “गलती” दोबारा नहीं होगी।




