ईरान से लौटे लोगों की आंखें हुईं नम

SHARE:

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से लौटे लोगों की आंखें हुईं नम, भारत पहुंचकर लगाए ‘वंदे मातरम्’ के नारे; PM मोदी का जताया आभार। ईरान और इस्राइल के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’चलाया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नागरिकों का पहला जत्था सुरक्षित भारत लौट आया है।जैसे ही ये लोग भारतीय ज़मीन पर पहुंचे, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे। कुछ की आंखें नम थीं, तो कुछ ने ज़मीन को चूमकर अपना आभार जताया।

वापसी करने वालों में से कई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि अगर सरकार समय पर कदम न उठाती, तो हालात और बिगड़ सकते थे। एक महिला ने बताया कि मिसाइलें उनके घर के ऊपर से गुज़र रही थीं, और रातें डर के साए में कट रही थीं।

सरकार के इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर सोशल मीडिया पर भी तारीफों का सिलसिला जारी है। लोग सरकार के त्वरित फैसलों और मानवीय संवेदना की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Comment