राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने राजीव कुमार जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव और जतिन कुमार शर्मा को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी। यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर लिया गया है।
आपको बता दे की राजीव जायसवाल ने कहा,
“राष्ट्रीय लोक मोर्चा का चुनाव चिन्ह ‘सिलेंडर’ हर आम आदमी की ज़रूरत का प्रतीक है। जिस तरह सिलेंडर हर घर की ज़रूरत है, उसी तरह पार्टी भी हर घर तक पहुंचेगी।राजीव जायसवाल के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उत्तराखंड में जतिन शर्मा की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इस मौके पर पार्टी के युवा इकाई प्रमुख पप्पू सिंह, मीडिया सलाहकार प्रमोद कुमार सुमन और हरियाणा के वरिष्ठ नेता नरेश गहलोत ने भी दोनों नेताओं को बधाई दी है।राष्ट्रीय लोक मोर्चा की यह रणनीति आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की ओर एक बड़ा कदम मानी जा रही है।




