राष्ट्रपति ने छात्रों को अनुसंधान व नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विशेष दौरे पर यहां पहुंचीं। राष्ट्रपति का स्वागत प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से किया।

यह दौरा मुख्य रूप से भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के दीक्षांत समारोह के लिए निर्धारित था। समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने संस्थान के मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान कीं। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को पशु चिकित्सा और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि “भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में पशुपालन की अहम भूमिका है, और IVRI जैसे संस्थानों से निकलने वाले युवा वैज्ञानिक देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।”

समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, शोधकर्ता और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की थी।

Leave a Comment