प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, भारत और अर्जेंटीना के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। साथ ही पीएम मोदी अर्जेंटीना में मौजूद भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत के ग्लोबल साउथ के साथ मजबूत रिश्तों और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम क़दम मानी जा रही है।




