भारत की जनसंख्या को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जो आने वाले दशकों की एक बड़ी तस्वीर दिखा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी 2061 तक अपने चरम पर पहुंचेगी और इसके बाद धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों और नई जनसंख्या रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की जनसंख्या इस समय 142 करोड़ से ज्यादा है और यह संख्या 2061 तक लगभग 170 करोड़ तक पहुंच सकती है।
लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इसके बाद जनसंख्या में गिरावट का दौर शुरू होगा। वजह है- घटती जन्म दर, बेहतर शिक्षा, और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी।
फैक्ट कार्ड
-
भारत की जनसंख्या 2061 में लगभग 170 करोड़।
-
2100 तक भारत की आबादी चीन से हो सकती है दोगुनी।
-
चीन में पहले से ही जनसंख्या में गिरावट जारी।
-
भारत युवा आबादी वाला देश बना रहेगा कुछ और दशक।
-
तो एक तरफ जहां जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भारत में लंबे समय से चर्चा होती रही है, अब हालात खुद बदलने लगे हैं। लेकिन सवाल ये है—क्या हम इस बदलती जनसंख्या संरचना के लिए तैयार हैं?




