टी राजा सिंह का हिंदुत्व संकल्प – इस्तीफे के बाद बोले, “हिंदुत्व के लिए जिया हूं, आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा”

SHARE:

बीजेपी नेता टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे अब पार्टी में नहीं हैं, लेकिन हिंदुत्व के रास्ते से कभी नहीं हटेंगे।

तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह का बीजेपी से इस्तीफा अब आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है। इस्तीफे की मंजूरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर कहा:

“मैं अब बीजेपी का सदस्य नहीं हूं, लेकिन मैं जब तक जिंदा हूं, हिंदुत्व के लिए लड़ता रहूंगा। मेरी अंतिम सांस भी हिंदू धर्म की सेवा में जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि वे बहुत जल्द अपने अगले राजनीतिक कदम की घोषणा करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि वह जल्द ही एक नई दिशा में बढ़ने जा रहे हैं।
राजा सिंह के इस बयान को उनके अगले राजनीतिक कदम के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वे किसी हिंदुत्व आधारित संगठन या पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं, या फिर खुद नई पार्टी का गठन कर सकते हैं।

बीजेपी से अलग होने के बाद भी टी राजा सिंह का रुख साफ है — हिंदुत्व से कोई समझौता नहीं। अब देखना यह होगा कि वे राजनीतिक मंच पर अगला कदम किस दिशा में उठाते हैं।

चाहें पार्टी में रहें या बाहर, टी राजा सिंह का हिंदुत्व एजेंडा बरकरार है — और उनकी अगली रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Comment