छांगुर बाबा के प्रवचनों में सामने आई आपत्तिजनक टिप्पणियां

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गिरफ्तार छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन के अवैध धर्मांतरण नेटवर्क को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, छांगुर बाबा न केवल लोगों को जबरन या बहला-फुसलाकर धर्म बदलवाता था, बल्कि अपने भाषणों में मुस्लिम धर्म की खुलकर तारीफ करता था और हिंदू धर्म को नीचा दिखाता था।

एटीएस को कई ऐसे ऑडियो-वीडियो क्लिप मिले हैं, जिनमें बाबा कथित तौर पर हिंदू आस्था और परंपराओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता नजर आता है।
बताया जा रहा है कि बाबा के प्रवचनों में जानबूझकर एक खास धार्मिक एजेंडा चलाया जा रहा था। उसका मकसद लोगों के मन में भ्रम और असंतोष पैदा कर, उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करना था।

छांगुर बाबा के नेटवर्क से जुड़े कई अन्य नामों की भी पहचान हो चुकी है, जिनमें कुछ धार्मिक संस्थाएं और आर्थिक मदद करने वाले लोग शामिल हैं।

एटीएस ने उसके करीबी नवीन रोहरा के बैंक खातों की डिटेल भी ईडी को सौंपी है, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग की जांच और तेज हो गई है।

क्या यह सिर्फ एक बाबा का पाखंड था या सुनियोजित साजिश? क्या धर्म के नाम पर भोली जनता को गुमराह करने का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? अब नजरें हैं जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर।

Leave a Comment