भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- फर्जी छात्रों के नाम पर उठाई गई धनराशि।

SHARE:

दिल्ली में आम आदमी पार्टी एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार की जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के तहत करीब 145 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस योजना के नाम पर फर्जी छात्रों को लाभ पहुंचाया गया और सरकारी धन की भारी बंदरबांट हुई।

भाजपा प्रवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा कोचिंग संस्थानों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी की गई और दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया गया।

अब यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को सौंप दिया गया है, जो पूरे घोटाले की जांच करेगी। ACB इस बात की जांच करेगी कि किस तरह से फर्जीवाड़ा हुआ, किन अफसरों और नेताओं की इसमें भूमिका रही और कितने छात्रों के नाम पर पैसे निकाले गए।

वहीं आम आदमी पार्टी ने भाजपा के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। पार्टी ने दावा किया कि यह योजना दलित, पिछड़े और गरीब छात्रों के भविष्य के लिए चलाई जा रही है और भाजपा इसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

ACB द्वारा जांच शुरू होते ही यह मामला और भी तूल पकड़ सकता है, और दिल्ली की राजनीति में नया तूफान ला सकता है।

Leave a Comment