New Delhi: संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को पांचवा दिन है। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले में आज भी हंगामे के आसार है।
इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को छह महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव रखेंगे।
मणिपुर में पहले से राष्ट्रपति शासन लागू है और उसकी अवधि पूरी होने वाली है। इसी वजह से NDA सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
इससे पहले गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी की। सदन की कार्यवाही सिर्फ 12 मिनट चल सकी।
सदन के बाहर भी मकर द्वार पर विपक्ष ने बिहार वोटर लिस्ट विवाद पर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं।




