हर साल की तरह इस 15 अगस्त को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। इस बार उन्होंने अपने ऐतिहासिक भाषण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं।
यदि आपके पास कोई विचार है जो देशहित में हो, तो आप उसे सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आपको MyGov पोर्टल(www.mygov.in) पर जाना होगा या NaMo App डाउनलोड करके सुझाव भेज सकते हैं।
सुझावों में शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, तकनीक, कृषि, और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषय शामिल हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री का मानना है कि जनता की आवाज़ को मंच मिलना लोकतंत्र की सच्ची ताकत है। तो देर किस बात की? आज ही अपना सुझाव भेजें और बनें राष्ट्र निर्माण का हिस्सा।




