प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात दी। करीब ₹11000 करोड़ की लागत से बने द्वारका एक्सप्रेसवेऔर UER-2 (Urbal Extension Road-2) का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा:
“पहले जो काम सिर्फ फाइलों में होते थे, अब वे जमीन पर नजर आ रहे हैं। यह नया भारत है, जहां गति और प्रगति दोनों साथ चलती हैं।”
द्वारका एक्सप्रेसवे: राजधानी का नया हाईटेक लिंक
-
कुल लंबाई: 29 किमी
-
लागत: ₹9000 करोड़ (लगभग)
-
विशेषताएँ:
-
8 लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर
-
पहली बार भारत में स्टील की संरचना पर बना हाईवे
-
साउंड बैरियर, अंडरपास, स्मार्ट लाइटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएँ
-
द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ता है और दिल्ली एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।
UER-2: ट्रैफिक जाम से मुक्ति का रास्ता
-
कुल लंबाई: 75.7 किमी
-
लागत: ₹2000 करोड़ से अधिक
-
लाभ:
-
दिल्ली की बाहरी रिंग रोड से कनेक्टिविटी
-
भारी वाहनों का डायवर्जन – दिल्ली के ट्रैफिक पर कम भार
-
ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से बेहतर संपर्क
-
‘विकास’ अब नारे से हकीकत तक
इन परियोजनाओं से न सिर्फ कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार, समय की बचत और ईंधन की बचत जैसे कई फायदे होंगे।




