राजनीतिक नहीं, वैचारिक संघर्ष है यह चुनाव –बी. सुदर्शन रेड्डी*

SHARE:

नई दिल्ली।

विपक्ष के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि उनका चुनाव किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि एक विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने साफ किया – मैं नॉन पॉलिटिकल पर्सन हूं। कभी किसी पार्टी में नहीं रहा और भविष्य में भी किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ूंगा। इसलिए मुझे पूरा हक है कि मैं सबके पास जाकर समर्थन मांगूं।

रेड्डी ने कहा कि जब उनका नाम घोषित हुआ था, उस समय वह सिर्फ INDIA गठबंधन के उम्मीदवार थे, लेकिन अब उन्हें कई अन्य दलों और नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने भी हर संभव मदद का भरोसा जताया, IUML सहित कुछ ऐसे दल जो किसी गठबंधन में नहीं हैं, उनका भी पूरा समर्थन कर रहे हैं।

रेड्डी ने कहा कि वह NDA से भी समर्थन मांगेंगे। “मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। नीतीश बाबू और नवीन बाबू जैसे नेताओं को में व्यक्तिगत जानता हूँ, उनसे भी सहयोग की अपील करूंगा।

यह चुनाव पॉलिटिकल नहीं, आइडियोलॉजिकल फाइट है

बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि उप राष्ट्रपति पद का यह चुनाव केवल संख्याओं का खेल नहीं है।
NDA उम्मीदवार और मेरे विचार बिल्कुल अलग हैं। यह राजनीतिक या व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच मुकाबला है।

गृह मंत्री के बयान पर जवाब

गृह मंत्री द्वारा उनके एक पुराने फैसले को लेकर की गई टिप्पणी पर रेड्डी ने सफाई दी –
वह फैसला सुप्रीम कोर्ट का था, मेरा व्यक्तिगत जजमेंट नहीं। मैंने केवल निर्णय लिखा था, लेकिन जजमेंट मेरे ब्रदर जस्टिस ने दिया था। इसलिए गृह मंत्री जी जो कह रहे हैं, वह बेबुनियाद है।

जीत को लेकर आत्मविश्वास

रेड्डी ने कहा कि उन्हें जीत को लेकर पूरा विश्वास है।
हर दिन नए-नए डेवलपमेंट हो रहे हैं, क्षेत्रीय दल भी जुड़ रहे हैं। अब चुनाव का नतीजा ही तय करेगा कि अगला उप राष्ट्रपति कौन होगा।

रिपोर्ट:- निखिल रस्तोगी

Leave a Comment