मुख्यमंत्री योगी पर बनी फिल्म रिलीज़ का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड की आपत्तियां खारिज की

SHARE:

 

मुंबई हाईकोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ के रिलीज़ को हरी झंडी दे दी। कोर्ट ने साफ कहा कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और इसे बिना किसी कट के रिलीज़ किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति रवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोकले की पीठ ने यह आदेश देते हुए सेंसर बोर्ड को फिल्म का प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि फिल्म देखी है और इसमें कोई भी आपत्तिजनक दृश्य या संवाद नहीं पाया गया।

यह फिल्म किताब ‘द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है और इसमें योगी आदित्यनाथ के जीवन, राजनीतिक करियर और गोरखपुर से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है।

सेंसर बोर्ड (CBFC) ने पहले कई आपत्तियां उठाई थीं, जिनमें यूपी सीएम कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लाने की मांग भी शामिल थी। इसके अलावा बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्य और संवाद को हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने CBFC के इन आदेशों को खारिज कर दिया।

अब फिल्म निर्माताओं को इसे बिना किसी संपादन के रिलीज़ करने की अनुमति मिल गई है।

Reported by:- निखिल रस्तोगी

Leave a Comment