उत्तर प्रदेश में महिला और बाल विकास सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में नवचयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन सभागार में किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विभाग की नई ऊर्जा और दिशा की सराहना की।
चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता:
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने जानकारी दी कि इन पदों पर चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया है।
विभागीय सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम:
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नियुक्तियाँ राज्य के आंगनबाड़ी तंत्र को न सिर्फ मजबूती प्रदान करेंगी, बल्कि महिला एवं बाल विकास की योजनाओं को नई गति और ऊर्जा भी देंगी।
सरकार की प्रतिबद्धता है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाल पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। मुख्य सेविकाओं और फार्मासिस्टों की यह नई टीम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।




