राम मंदिर के शिखर पर लहराएगा धर्म का ध्वज, राष्ट्रपति करेंगी ऐतिहासिक ध्वजारोहण

SHARE:

अयोध्या के पावन धरा पर आयोजित होने जा रहा है राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह, जो न केवल एक धार्मिक आयोजन होगा, बल्कि समरसता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत उदाहरण भी बनेगा।

इस गौरवशाली अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगी। उनका आगमन इस आयोजन को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान देगा।

कार्यक्रम में विविध सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठनों की सहभागिता के साथ, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को पूरे विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 यह आयोजन होगा:

  • धर्म और संस्कृति का उत्सव

  • सामाजिक समरसता का प्रतीक

  • राष्ट्रीय एकता का संदेशवाहक

📅 तिथि: नवंबर [25नवंबर ]
🕘 समय: [11बजे]
📍 स्थान: श्रीराम जन्मभूमि परिसर, अयोध्या

Leave a Comment