बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, एनडीए में सीट बंटवारे पर फैसला संभव

SHARE:

नई दिल्ली/पटना – बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में बिहार भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक आगामी चुनाव की रणनीति तय करने और एनडीए में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दिल्ली पहुंचे बिहार भाजपा के दिग्गज नेता

बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेता पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रोडमैप, जनसंपर्क अभियान, और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

सीट शेयरिंग पर हो सकता है बड़ा फैसला

बैठक का सबसे अहम एजेंडा एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम सहमति बन सकती है। अगर सब कुछ तयशुदा योजना के तहत चलता है, तो भाजपा जल्द ही सीट बंटवारे के फार्मूले का औपचारिक एलान कर सकती है।

चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक के बाद भाजपा और एनडीए के घटक दलों की चुनावी तैयारियों को नई दिशा और रफ्तारमिलेगी। साथ ही यह बैठक आगामी चुनाव में भाजपा की रणनीति और प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट करेगी।

Leave a Comment