‘गुंडाराज से सुशासन तक का सफर मोदी-नीतीश की देन’– बिहार में गरजे केशव प्रसाद मौर्य

SHARE:

बगहा / रामनगर (चंपारण), बिहार- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा है कि एनडीए को जिताकर विकास व समृद्धि को नई दिशा दी। वह आज बिहार के चंपारण जिले के बगहा एवं रामनगर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इन सभाओं में सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे। बगहा की सभा में उमड़े विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय मौर्य जी ने कहा कि आगामी 11 नवम्बर को मतदान के दिन आप सभी से मेरा आग्रह है कि श्री राम सिंह जी को भारी मतों से विजयी बनाएं और अपनी विधानसभा को विकास व समृद्धि की नई दिशा दें।

अपने संबोधन में मौर्य जी ने बिहार की पिछली सरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब बिहार में लालू यादव की सरकार थी, उस समय गुंडाराज, जंगलराज, भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर थे। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में अपराधियों की सरकार होती है, वहां न माताओं-बहनों की इज्जत सुरक्षित रहती है, न युवाओं का भविष्य। इसलिए बिहार की जनता को 14 नवम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की जोड़ी को एक बार फिर से विजयी बनाना है ताकि बिहार विकास की राह पर और आगे बढ़ सके।

माननीय मौर्य जी ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनी है। अगर मोदी जी प्रधानमंत्री न बने होते तो आज गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर नहीं मिल पाता, गरीब के घर उजाला नहीं होता और देश का गरीब विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाता।

रामनगर में श्री नंदकिशोर राम के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पास बिहार के विकास का एक स्पष्ट रोडमैप तैयार है। एनडीए की सरकार बनते ही बिहार तेजी से प्रगति के रास्ते पर अग्रसर होगा। मौर्य जी ने बिहार के लिए प्रधानमंत्री के विजन को जनता के साथ साझा करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कि बिहार की जीत के बाद पश्चिम बंगाल में भी कमल का फूल खिलेगा और 2027 में उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर बनेगी।

लोकप्रिय अभिनेता एवं सांसद श्री मनोज तिवारी ने अपने प्रसिद्ध गीत हम हैं बिहारी की प्रस्तुति देकर सभा में जोश भर दिया और जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बगहा और रामनगर दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि जनता विकास, सुशासन और मोदी-नीतीश के नेतृत्व पर एक बार फिर भरोसा जताने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Comment