पति ने करवाई पत्नी की प्रेमी से शादी, दिया आशीर्वाद और किया भावुक विदा”

SHARE:

जहां अक्सर रिश्तों में टूटने बदले और बवाल की वजह बनती है, वहीं उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने इंसानियत और भावनात्मक समझदारी की नई परिभाषा गढ़ दी है।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले युवक ने तब सबको चौंका दिया जब उसने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी — वो भी पूरे रीति-रिवाज़ों के साथ, समाज और परिवार की मौजूदगी में। “सूत्रों के मुताबिक, जब पति को पत्नी के विवाहेतर संबंध की जानकारी मिली, तो उसने न तो झगड़ा किया, न ही बदला लिया। बल्कि उसने शांतचित्त होकर बात की, और जब पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने की इच्छा जाहिर की — तो उसने इस रिश्ते को सम्मानपूर्वक मंज़ूरी दी। आपको बता दे की जौनपुर के एक दुर्गा मंदिर में मंगलवार की दोपहर को विवाह सम्पन्न हुआ। मंडप सजाया गया, रिश्तेदार और गांव के लोग शामिल हुए। और जब फेरे पूरे हुए, तो पति ने खुद अपने हाथों से पत्नी को विदा किया। आप बता दे की जौनपुर की यह घटना समाज के लिए एक आईना है — जहां नफरत की जगह समझदारी, और ज़बरदस्ती की जगह सम्मान हो।

Leave a Comment