सोशल मीडिया पब्लिसिटी के लिए सिपाही ने शव यात्रा का किया दुरुपयोग, लोगों में गुस्सा

SHARE:

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस सिपाही ने सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की होड़ में संवेदनशीलता की सारी सीमाएं लांघ दीं। सिपाही ने एक शव यात्रा के दौरान अर्थी को कंधा देते वक्त वीडियो शूट करवाया और उस पर एक इमोशनल सॉन्ग जोड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो में सिपाही अर्थी को कंधा देते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि कैमरा अलग-अलग एंगल से उसकी भाव-भंगिमाएं कैद करता है। बैकग्राउंड में एक भावुक गीत चल रहा है, जिससे वीडियो को इमोशनल टच देने की कोशिश की गई है।

यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद लोगों में गुस्सा और नाराज़गी देखने को मिल रही है। आमजन का कहना है कि जहां एक तरफ लोग अपनों को खोने का ग़म झेल रहे होते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे मौके को भी पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। अमरोहा पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं और सिपाही के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की बात कही है।

सवाल यह है कि क्या सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ की भूख इंसान की संवेदनशीलता को निगल चुकी है?

Leave a Comment