सिर्फ मकान के लालच में हत्या, शाने अली ने पत्नी का सिर गागन नदी में फेंका

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात में पत्नी तबस्सुम की बेरहमी से हत्या करने वाले ट्रक चालक शाने अली के खिलाफ पुलिस ने करीब 200 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी तबस्सुम के टीपीनगर स्थित मकान को अपने नाम कराना चाहता था। लेकिन जब तबस्सुम ने मना कर दिया, तो आरोपी ने खौफनाक साजिश रच डाली। पहले उसने ईंट से वार कर तबस्सुम की हत्या की, फिर खुरपी से उसकी गर्दन काट दी।

इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने शव के धड़ को घर के भीतर ही दबा दिया और सिर को गागन नदी में फेंक दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ चार्जशीट तैयार की है। अब कोर्ट में इस जघन्य हत्याकांड की सुनवाई की तैयारी शुरू हो गई है।

Leave a Comment