“भारत अब तैयार है – जंग हो या जुल्म, जवाब अब ज़मीन से नहीं, आसमान और समंदर से भी मिलेगा!”

SHARE:

भारत अब सिर्फ शब्दों से नहीं, हथियारों से भी जवाब देने को तैयार है। समंदर से आसमान तक, दुश्मन की हर चाल को मात देने के लिए भारत ने अपने युद्धक ज़खीरे को और भी घातक बना लिया है।

मोदी सरकार ने रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में करीब 1 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है। इस खरीद में ऐसे घातक हथियार और सिस्टम शामिल हैं, जो पाकिस्तान ही नहीं, चीन तक की नींद उड़ा देंगे।

सबसे पहले बात करते हैं समंदर में बिछाई जाने वाली माइनस की – ये समुद्री बारूदी सुरंगें दुश्मन के जहाजों को समुद्र में ही खत्म कर देंगी। भारतीय नौसेना को मिलने वाली ये माइन टेक्नोलॉजी दुश्मनों की हर समुद्री घुसपैठ को असंभव बना देगी।

दूसरे नंबर पर है – QRSAM यानी क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम। यह स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम हवा से आने वाले खतरे को पल भर में नेस्तनाबूद कर सकता है। युद्ध के मैदान में यह मिसाइल सिस्टम सेना को तत्काल सुरक्षा कवच देता है।

इसके अलावा भारत नई पीढ़ी के फाइटर जेट्स, अत्याधुनिक टैंक, ड्रोन सिस्टम, और नाइट विजन डिवाइसेज भी खरीद रहा है। खास बात ये है कि ज्यादातर हथियार और सिस्टम ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बनाए जा रहे हैं, जिससे देश की आत्मनिर्भरता भी बढ़ रही है।रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह खरीदारी सिर्फ तैयारी नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश है – भारत अब हर मोर्चे पर चौकस है, और हमला करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।


अब चाहे समंदर हो या आसमान – भारत दुश्मन को हर मोर्चे पर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। और यही तैयारी पाकिस्तान और चीन की पेशानी पर चिंता की लकीरें खींच रही है।

Leave a Comment