कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) 16 जुलाई 2025 को मनाएगा डिजिटल सशक्तिकरण के 16 वर्ष
नई दिल्ली: डिजिटल भारत मिशन की रीढ़ बन चुके कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अपने 16 वर्षों के सफल संचालन का जश्न 16 जुलाई 2025को यशोभूमि, नई दिल्ली में मनाएंगे। इस भव्य समारोह का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और श्री जितिन प्रसाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर CSC द्वारा भविष्य की कार्ययोजना का अनावरण किया जाएगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड टेक्नोलॉजीजऔर ग्रामीण नवाचार को प्राथमिकता दी जाएगी। यह योजना समावेशी और आत्मनिर्भर डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को मजबूत करेगी।
पिछले 16 वर्षों में CSC ने देश के दूरदराज़ इलाकों तक सरकारी सेवाओं, वित्तीय समावेशन, टेलीमेडिसिन, शिक्षा और कौशल विकास जैसी सुविधाएं पहुंचाकर डिजिटल खाई को पाटने का काम किया है।
अधिक जानकारी के लिए देखें: pib.gov.in प्रेस विज्ञप्ति




