केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगा। वर्मा ने महागठबंधन की हालिया रणनीतिक बैठकों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें ‘बेअसर’ बताया।
बीएल वर्मा ने कहा कि जनता अब महागठबंधन की असफल नीतियों को समझ चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और एनडीए की एकजुटता ही बिहार की जनता की पहली पसंद बनेगी।
उन्होंने दावा किया कि जनता का रुझान साफ है और यह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दिख चुका है।




