आज गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र पटेल का जन्मदिवस है। इस खास मौके पर उन्हें देशभर से बधाइयाँ मिल रही हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री मा० भूपेंद्र पटेल जी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विकास और जनसेवा के प्रतीक के रूप में पहचान बना चुके पटेल का कार्यकाल अब तक सुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जाना जाता है।
भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद प्रदेश में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में कई अहम फैसले लिए हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और शांत स्वभाव ने उन्हें जनता और पार्टी दोनों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया है।
जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और प्रदेश नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Byte: “मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व में गुजरात विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।”




