जे.पी. नड्डा की सऊदी यात्रा के दौरान भारत को बड़ी सफलता।

SHARE:

भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूती मिली है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों ने दीर्घकालिक उर्वरक आपूर्ति समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौते भारत की खाद्य सुरक्षा और कृषि उत्पादन के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

इन समझौतों के तहत सऊदी अरब भारत को लगातार यूरिया, DAP और अन्य आवश्यक उर्वरकों की आपूर्ति करेगा। इससे भारत को न केवल स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि वैश्विक बाजारों में कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भी कम होगा।

मंत्री जे.पी. नड्डा ने इस अवसर पर कहा कि ये समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘खेती को समृद्ध बनाने’ के विज़न की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। साथ ही, उन्होंने सऊदी नेतृत्व के साथ ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल और व्यापार क्षेत्र में भी द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

बताते चलें कि भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उर्वरक उपभोक्ता है, और इस तरह के दीर्घकालिक समझौते देश की खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने में मदद करेंगे।

Leave a Comment