‘हर चुनौती के लिए सेना तैयार’ – ऑपरेशन सिंदूर पर सीडीएस की दो-टूक।

SHARE:

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल के पाकिस्तानी ड्रोन और गोला-बारूद की गतिविधियों से भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जनरल चौहान ने कहा कि सुरक्षा बलों ने समय रहते कार्रवाई की और सभी खतरों को विफल कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की सतर्कता और कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है।

सीडीएस ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की कोशिशें लगातार हो रही हैं, लेकिन हमारी एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं और हर चुनौती का करारा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि भारत की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सेना हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Comment