दिल्ली – संसद का मानसून सत्र इस बार 21 जुलाई 2025 से शुरू होगा, जो एक महीने तक चलेगा। इस सत्र में सरकार की ओर से 8 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें राष्ट्रपति शासन, टैक्स संशोधन और शिक्षा संस्थानों से जुड़े बिल शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के विस्तार, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस, आईआईएम संशोधन, और माइन्स एंड मिनरल्सजैसे अहम बिलों को संसद में पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा कुछ पुराने विधेयकों पर भी चर्चा संभव है।
इस सत्र के दौरान विपक्ष ने भी कमर कस ली है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, और हालिया “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जा रही है। ऐसे में सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं।
लोकसभा और राज्यसभा दोनों में इन मुद्दों पर जोरदार बहस और टकराव की संभावना जताई जा रही है।
🔹 सत्र शुरू: 21 जुलाई 2025
🔹 संभावित समापन: 21 अगस्त 2025
🔹 प्रस्तावित विधेयक: 8 नए
🔹 मुख्य मुद्दे: राष्ट्रपति शासन, टैक्स संशोधन, विपक्षी हमला
सत्र की कार्यवाही और विधेयकों से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।




