उपराज्यपाल बोले – घाटी में आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जल्द कार्रवाई के संकेत।

SHARE:

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस हमले में शामिल आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा। उपराज्यपाल ने साफ कहा कि सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और आतंकियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस पूरे मामले की बारीकी से निगरानी कर रही हैं। उपराज्यपाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि घाटी में अमन और विकास की प्रक्रिया को किसी भी हाल में बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।

Leave a Comment